*रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,बीएनएस मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
सोनभद्र थाना रायपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के निर्देशन में थाना रायपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 29.05.2026 को थाना रायपुर पर एक महिला द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त द्वारा उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 81/2026, धारा 69, 351(2), 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। कृत कार्यवाही प्रकरण में थाना रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को समय करीब 07:05 बजे नकटुवा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।अभियुक्त का नाम रतन लाल पुत्र रामाकान्त, निवासी ग्राम गोटीबांध, थाना रायपुर, जिला सोनभद्र गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 शमशेर यादव, थाना रायपुर,रि0 आरक्षी अखिलेश कुमार, थाना रायपुर,रि0 आरक्षी सचिन सिंह, थाना रायपुर,रि0 आरक्षी सौरभ कुमार, थाना रायपुर

Post a Comment