फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: बिहार से दबोचा गया नकली ड्राइविंग लाइसेंस और कूटरचित दस्तावेज बनाने वाला आरोपी

  

अनपरा पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई, कई राज्यों के फर्जी अभिलेखों का खुलासा



अनपरा/सोनभद्र।
जनपद में अपराध और साइबर फर्जीवाड़े के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस और साइबर टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले वांछित आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पहचान छिपाकर अलग-अलग राज्यों के फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के खेल में शामिल था।

पुलिस के अनुसार थाना अनपरा पर दर्ज मु0अ0सं0 54/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी मोहम्मद राशिद पुत्र मुमताज अहमद निवासी वार्ड नं0 01 कुढ़हेली टोला बलबाही थाना पलासी जिला अररिया बिहार, उम्र लगभग 24 वर्ष को दिनांक 17 मई 2026 को बिहार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अररिया बिहार न्यायालय से 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अनपरा लाया गया, जहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए 19 मई 2026 को न्यायालय भेज दिया गया।

 *ड्राइविंग लाइसेंस में नाम-पता और फोटो बदलकर किया बड़ा फर्जीवाड़ा* 

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी ने कूटरचना कर वादी के ड्राइविंग लाइसेंस संख्या UP6420140003598 पर अपना नाम, पता और फोटो अंकित करा लिया था। इतना ही नहीं, आरोपी ने DTO नागपुर महाराष्ट्र और DTO सिवान बिहार के नाम से भी फर्जी अभिलेख तैयार कराए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना और पहचान बदलकर कानून से बचने की कोशिश कर रहा था।

 *साइबर टीम और अनपरा पुलिस की सतर्कता से खुली फर्जी नेटवर्क की परतें* 

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा, निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी प्रभारी साइबर थाना सोनभद्र, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शिवनन्दन सिंह तथा कांस्टेबल अजीत यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क की भी जांच में जुटी हुई है।






Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume