*शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई* पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
आज दिनांक 31 मई 2026 को जिला शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के कार्यालय पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई सर्वप्रथम शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने माता अहिल्याबा
ई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको पुष्पांजलि दी तत्पश्चात सभी उपस्थित कांग्रेस जनों ने माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया जयंती कार्यक्रम में बोलते हुए शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने बताया कि माता अहिल्याबाई होलकर जी एक महान समाज सुधारक थी उन्होंने अपने कार्यकाल में वाराणसी के गंगा घाटों पर कई घाटों का निर्माण कराया कई तालाबों का निर्माण कराया तथा असहाय जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए अनेक सामाजिक कार्य किया आज उनके जयंती के अवसर पर हम उन्हें अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हैं पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी मालवा क्षेत्र की विनम्र एवं उधर शासिका के साथ ही एक महान शिव भक्त व समाज सुधारक भी थी उनके हृदय में गरीबों और असहाय व्यक्तियों के लिए दया और परोपकार की भावना कूट-कूट कर भरी थी उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर देश भर के प्रसिद्ध मंदिरों तीर्थ स्थान में मंदिर बनवाए तथा मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया घाटों का निर्माण कराया बावड़ियों का निर्माण करवाया सड़क का निर्माण करवाया महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया सोमनाथ मंदिर व काशी विश्वनाथ के मंदिरों का जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण कराया माता अहिल्याबाई होल्कर जी को मानवता के कल्याण के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है आज उनकी जयंती पर हम सब उनको सादर नमन करते हैं जयंती कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सिराज खान जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राहुल सिंह पटेल, शहर उपाध्यक्ष शंकर लाल भारती, शहर उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, शहर महासचिव लाल बहादुर वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष चोपन स्वतंत्र साहनी, जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव मंजू देवी गोंड आदि लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment