Top News

*डाला नगर पंचायत में कार्यरत संविदा कर्मी की मौत*

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र 

डाला (सोनभद्र) स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के नई बस्ती में बीती रात अपने घर के अंदर किचन रूम में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटकते मिला डाला नगर पंचायत में कार्यरत संविदा कर्मी, मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल,जिसे चिकित्सकों ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया ।पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।


जानकारी मुताबिक बीते सोमवार की देर रात करीब 12 बजे स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के नई बस्ती में स्थित अपने ही घर के किचन रूम में डाला नगर पंचायत में कार्यरत संविदा कर्मी गोविंद गुप्ता (35) पुत्र स्व. गोपाल गुप्ता फांसी के फंदे पर लटकता मिला, जिसे किचन की खिड़की में झांकने पर देख कर परिजन अवाक हो गए , परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग व सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए


 ।


चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि कड़ी मस्कत के बाद किचन रूम के दरवाजे को खोलने के बाद फंसी के फंदे पर लटकते मिले गोबिंद गुप्ता को निजी वाहन से सीएचसी चोपन पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गोबिंद  को देखते ही मृत घोषित कर दिया जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया ।मौत किन परिस्थितियों में हुई है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में साफ पता चल सकेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume