Top News

जनपद में मौसम का हाई अलर्ट जारी

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र 


 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है आंधी,

 गिरने की भी चेतावनी


सोनभद्र । जनपद में आगामी 24 घंटे को लेकर मौसम विभाग ने गंभीर चेतावनी जारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 मई 2026 प्रातः 08:00 बजे से 30 मई 2026 प्रातः 08:00 बजे तक जिले में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ भारी मौसम परिवर्तन तथा आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।




जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। पेड़ों, बिजली के खंभों, टीन शेड तथा कमजोर भवनों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही खुले मैदानों एवं ऊंचे स्थानों पर जाने से बचने को कहा गया है।


प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि वे अपने पशुओं एवं कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थानों पर रखें ताकि तेज आंधी और बारिश से किसी प्रकार का नुकसान न हो। आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।




जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन एवं संबंधित विभागों को सूचना दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।


प्रशासन का संदेश —

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume