Top News

डीएम-एसपी ने ईदगाह पहुंचकर दी बकरीद की मुबारकबाद

 

अमन-चैन, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील



सोनभद्र। जनपद में बकरीद पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रॉबर्ट्सगंज स्थित ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से मिलकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) बगीश कुमार शुक्ला एवं उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज अश्वनी कुमार भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि बकरीद त्याग, समर्पण और इंसानियत का पर्व है, जो समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करता है। उन्होंने जनपदवासियों से शांति, सौहार्द और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील की।




वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से आपसी सहयोग एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सोनभद्र की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा मिसाल रही है।




अधिकारियों ने ईदगाह परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित कर जनपद में अमन-चैन और भाईचारे की परंपरा को और मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। बकरीद पर्व को लेकर लोगों में उत्साह, उल्लास और खुशी का माहौल देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume