Top News

सीओ सदर राज बोले – गाइडलाइन से नहीं होगा कोई समझौता, असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 




सोनभद्र। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में सदर सीओ राज ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए पन्नूगंज से रामगढ़ कस्बे तक भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त किया। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों एवं मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।


पैदल गश्त के दौरान सीओ सदर राज ने आम नागरिकों, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।


सीओ सदर ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।




पुलिस टीम ने नागरिकों से यह भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया कि बकरीद पर्व के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी।


इस दौरान थाना पन्नूगंज के थानाध्यक्ष माधव सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume