नगवां में अधिकारियों के रहमोकरम पर कितने तो अपने ही गांव में है तैनात,
पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/ब्यूरो चीफ सत्यनारायण मौर्य
बैनी सोनभद्र
सोनभद्र में ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने ही गृह ब्लॉक में 10 वर्षों से कार्य रत है सफाई के नाम पर जिरो कार्य करते हैं बरसात का महीना आगया उसके बावजूद भी गांव की नालियां साफ नहीं हो पाई अगर गांव का ग्रामीण सफाई कर्मचारी से साफ सफाई की बात कहता है तो सफाई कर्मचारी रौब झारते हुए निकल लेते ब्लॉक में कुछ ऐसे सफाई कर्मचारी हैं जो कभी भी अपने गांव में जाते ही नहीं केवल पेरोल जमा करने के समय ब्लॉक पर जाकर पंचायत के कुर्सी की परिक्रमा कर के चलते बनते हैं
नगवा ब्लॉक में तो कई ऐसे ग्राम पंचायत है जिनमें एक भी सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया केवले उन ग्राम पंचायत में ज्यादेतर लोगों को रखा गया जहां पर राजस्व गांव है लेकिन उस जगह पर एक भी घर मकान विद्यालय पंचायत भवन नहीं है शुत्रो से जानकारी मिली की जो लोग गांव में नहीं जाते वह लोग मोटी रकम खर्च करके चलें जाते हैं सरकार एक सफाई कर्मचारी पर कइ हजार रुपया खर्च करती हैं की गांव स्वच्छ एवं सुंदर रहे गांव में कहीं भी कुडे का अम्बार न रहे लेकिन एसा नहीं ग्राम इलाके में हर गांव में गंदगी का आलम देखने को मिल जाएगा।
अब सवाल उठता है कि क्या किसी सफाई कर्मी की नियुक्ति उसके अपने ही ग्राम पंचायत में हो सकती है अगर ऐसा प्रावधान है तो फिर गांव की स्वच्छता साफ सफाई की उम्मीद करना बेईमानी होगी अगर ऐसा प्रावधान नहीं है तो फिर किसके संरक्षण में सफाईकर्मी अपने ही गांव में मौज कर रहे हैं और सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
सरकार लाख दावे करले खूब ढिंढोरा पीट ले जीरो ट्रलेंस की नीति पर काम करने की लेकिन अधिकारी सरकार के जीरो टार्लेंस की धज्जियां उड़ाते हुए मनमानी पोस्टिंग कर रहे हैं।
इस संबंध में एडीओ पंचायत नगवां कौशलेंदर विक्रम सिंह से सेल फोन पर वार्ता किया गया तो उन्होंने ने बताया कि किसी भी सफाईकर्मी को अपने ही गांव में नियुक्त होने का कोई प्रावधान नहीं है फिर भी लोग अपने ही गांव में नौकरी कर रहे हैं इन लोगों को हटाने के लिए प्रपोजल बनाकर डीपीआरओ ऑफिस भेजा गया है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है जैसे ही कोई आदेश ऊपर से आएगा इसपर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
वही अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि हमे इसका संज्ञान नहीं था अगर ऐसा है तो एडीओ पंचायत नगवां से अपने ही गांव में तैनात सफाई कर्मियों की लिस्ट मांगकर कार्यवाही की जाएगी।
क्षेत्र वासियों ने जिला धिकारी सोनभद्र उन सभी सफाई कर्मचारीयों को संज्ञान में ले जो लोग अपने ही गृह ब्लॉक और अपने ही ग्राम पंचायत में कइ वर्षों से रहते हुए वेतन का लाभ उठा रहे हैं।



Post a Comment