पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्नूगंज थाना पुलिस की साइबर टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार युवक की ₹31,765 की धनराशि वापस कराई है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी रिसु केशरी से साइबर ठगों ने ऑनलाइन माध्यम से ₹50,000 की ठगी कर ली थी। शिकायत मिलते ही थाना पन्नूगंज की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराई तथा आवश्यक डिजिटल साक्ष्य जुटाकर बैंक से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयासों के बाद ठगी गई रकम में से ₹31,765 पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पन्नूगंज पुलिस एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, साइबर हेल्प डेस्क के कांस्टेबल शिवशंकर कुमार सिंह तथा कांस्टेबल सूर्या सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
साइबर सुरक्षा के लिए पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ आधार, पैन, बैंक खाता विवरण, ओटीपी, सीवीवी, नेट बैंकिंग पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है। पुलिस ने कहा है कि साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment