Top News

सीएम योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मोत्सव पर कानपुर में भव्य सांस्कृतिक आयोजन

 

बाल भवन में नन्हे कलाकारों और राष्ट्रीय गायकों की प्रस्तुतियों से सजेगा समारोह, परिवार सहित सहभागिता का आह्वान


कानपुर।
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं विश्व हिन्दू महासंघ के संरक्षक परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 55वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 10 जून को कानपुर के प्रख्यात बाल भवन में एक भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के निवेदन पर एवं विश्व हिंदू महासंघ जिला कमेटी कानपुर महानगर के संयोजन में संपन्न होगा।

समारोह में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। आयोजन को लेकर महानगर में उत्साह का वातावरण है और शहरवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे कलाकार अर्णिमा मोहन, आदया दीक्षित एवं विठ्ठल मोहन की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त गायकों द्वारा भक्ति, राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों की विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो समारोह को यादगार बनाएंगी।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल जन्मोत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र, संस्कृति एवं सामाजिक एकता के प्रति समर्पण का संदेश देने वाला महोत्सव है। कानपुर की गंगा-जमुनी तहज़ीब एवं सांस्कृतिक विरासत को समर्पित यह समारोह समाज में संस्कार, एकता और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया मातृशक्ति प्रकोष्ठ महानगर की वरिष्ठ समाजसेविका शहनाज बानो एवं वरिष्ठ सदस्य समाजसेविका राधा भाटिया बहन ने महानगर की समस्त मातृशक्तियों, बाल गोपाल एवं परिवारों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

स्थान : बाल भवन, कानपुर

तिथि : 10 जून

आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume