Top News

महुली नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में पकरी और शिवाजी तालाब दुद्धी का दबदबा पकरी ने घिवही को 58 रन से, जबकि शिवाजी तालाब दुद्धी

  ने जमुई झारखंड को 102 रन से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 

/दुद्धी (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत महुली स्थित श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित श्री राजा बरियार शाह नाइट कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। दिन के दोनों मैचों में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी देर रात तक मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।



टूर्नामेंट के दूसरे दिन का पहला मुकाबला पकरी और घिवही के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पकरी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निशु ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 गेंदों पर 61 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके जवाब में 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी घिवही की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 108 रन ही बना सकी। इस प्रकार पकरी ने 58 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए निशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं दिन का दूसरा मुकाबला जमुई (झारखंड) और शिवाजी तालाब दुद्धी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजी तालाब दुद्धी की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 187 रन का विशाल स्कोर बनाया। इस दौरान टिन्नी ने 31 गेंदों पर 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि विशाल ने 14 गेंदों पर 43 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती प्रदान की। जवाब में जमुई झारखंड की टीम निर्धारित 10 ओवरों में केवल 85 रन ही बना सकी और मुकाबला 102 रन से हार गई। इस जीत के साथ शिवाजी तालाब दुद्धी ने भी अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार विकास कुमार कन्नौजिया उर्फ बबलू के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में नंदकिशोर कन्नौजिया, गोलू, संस्कार सिंह एवं आशु गोस्वामी ने अंपायर की भूमिका निभाई। वहीं सोनू कुमार ने स्कोरर तथा अभिरंजन कुमार कन्नौजिया ने आंखों देखा हाल प्रस्तुत कर मैच को और रोचक बनाया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, राजनाथ गोस्वामी, अमरेश कुमार कन्नौजिया, मनोज कुमार कन्नौजिया, सूरज कुमार, सन्नी कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में लगातार हो रहे रोमांचक मुकाबलों से क्षेत्र में खेल का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume