Top News

संपूर्ण समाधान दिवस में आए 71 मामले, तीन का हुआ निस्तारण

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 





दुद्धी, सोनभद्र। तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 71 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

प्राप्त शिकायतों में से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि दो अन्य मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। शेष 68 मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उपजिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतों का निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर तहसीलदार अंजनी गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी दुद्धी रामविलास चौरसिया, खंड विकास अधिकारी म्योरपुर दिनेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume