पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता
दुद्धी (सोनभद्र)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज नगर पंचायत दुद्धी स्थित रामलीला खेल मैदान में योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य हस्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा किया गया। वहीं, योग शिविर का सफल संचालन पतंजलि योगपीठ के सोनभद्र जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी एवं डॉक्टर अरुण कुमार विश्वास की देखरेख में संपन्न हुआ, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
मीडिया कर्मियों का किया गया विशेष सम्मान
योग दिवस के इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों को समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान और कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पतंजलि योगपीठ द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले पत्रकारों में मुख्य रूप से
जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी
अशोक कनौजिया
राकेश कुमार गुप्ता
श्याम अग्रहरि
भीम जायसवाल
अजीत कुमार
शामिल रहे। पतंजलि योगपीठ की ओर से सभी मीडिया कर्मियों और अतिथियों को अंग वस्त्रम, प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) और योग से संबंधित पुस्तकें भेंट कर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सहकारिता के जिला संयोजक रामेश्वर राय, वर्तमान जिला मंत्री, दिलीप पांडे, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जयसवाल, नंदलाल अग्रहरि अधिवक्ता शिव शंकर अधिवक्ता तथा भारी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से योग कर स्वास्थ्य और आरोग्यता का संदेश दिया।


Post a Comment