Top News

कटौधी रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी 

ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका, शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली दुद्धी क्षेत्र के ग्राम कटौधी के समीप रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 7 जून 2026 को सुबह लगभग 11 बजे ग्राम प्रधान कटौधी शोभनाथ ने पुलिस को सूचना दी कि रेलवे लाइन के किनारे करीब 20 वर्षीय एक युवक पड़ा हुआ है, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। सूचना मिलते ही दुद्धी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।



जांच के दौरान पुलिस को युवक का शव रेलवे पटरी के किनारे मिला। काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी स्थित मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है।

पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों तथा संबंधित थानों से संपर्क कर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक किस ट्रेन से गिरा और वह कहां का निवासी था।

दुद्धी पुलिस के अनुसार फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume