Top News

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाई फांसी, गांव में सनसनी

 

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/ब्यूरो चीफ सत्यनारायण मौर्य 

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव में गुरुवार रात एक 30 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार गुरुवार रात काफी देर तक युवती कमरे से बाहर नहीं निकली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों को संदेह हुआ। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। युवती कच्चे घर के बडेर में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी मिली।घटना की सूचना तत्काल पीआरबी 112 को दी गई। सूचना मिलते ही चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान रानी लगभग 30 वर्ष पत्नी श्यामसुंदर वर्मा निवासी रजधन गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति श्यामसुंदर वर्मा वर्तमान में पुणे में मजदूरी करने गया हुआ है। मृतका के दो पुत्र बताए गए हैं।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। युवती ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume