Top News

बाल श्रम निषेध: हक़ीक़त और जागरूकता हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में उतरे तहसीलों से पीएलवी - ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण

 

  सोनभद्र के आह्वान पर 4 जून से 12 जून तक सभी तहसीलों के पीएलवी सघन जन जागरूकता हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में कर रहे प्रचार।

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/ब्यूरो चीफ सत्यनारायण मौर्य 

ओबरा (सोनभद्र)। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव/न्यायाधीश राहुल के आह्वान पर जनपद सोनभद्र के सभी तहसील क्षेत्रों में कार्यरत अधिकार मित्रों/पीएलवी ने अपने तहसील क्षेत्रों में गुरुवार से बाल श्रम निषेध दिवस की शुरुआत कर दी है। 



    यह पीएलवी ग्रामीण एवं दूरस्थ तथा दुर्गम अंचलों में जाकर लोगों को जहां बाल श्रम की विभिषिका और दुष्परिणामों से अवगत करा रहे हैं वहीं बाल श्रम कराना‌ अपराध बताते हुए सज़ा और जुर्माना होने की जानकारी दे रहे हैं। इतना ही नहीं सामुदायिक और पारिवारिक उन्नति और पीढ़ियों के जीवन स्तर में किस तरह सुधार आदि हेतु बाल श्रमिकों अथवा इसके दूरगामी परिणाम से अंजान माता/पिता/अभिभावकों को बच्चों को पढ़ाने, उनके बचपन को बचाने, उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आदि पर मार्मिक ढंग से समझाईश देने हेतु अधिकार मित्र/पीएलवी अपने अपने क्षेत्र में पसीना बहा रहे हैं।

    तहसील ओबरा से पीएलवी कमाल अहमद, श्रीमती निगार, राबर्ट्सगंज से निर्मल कौर, सरिता लाहा, सपना सिंह, दीपन कुमार, भोला, मनोज पाठक, घोरावल से अजय मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, सुमन, दुद्धी तहसील से रंजू भारती अभियान की सफलता हेतु सक्रिय रहे। यह जानकारी न्यायाधीश राहुल सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume