पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/ब्यूरो चीफ सत्यनारायण मौर्य
अनपरा, सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना स्थित ऑडिटोरियम में आगामी 14 जून को ऊर्जाचल जन कल्याण समिति द्वारा "सनातन और भारतवर्ष (कल, आज और कल)" विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
ऊर्जाचल जन कल्याण समिति के महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता के. सी. जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सनातन धर्म और भारतवर्ष एक-दूसरे के पूरक एवं पर्याय हैं। इसी विषय पर समाज को जागरूक करने तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ होंगे, जो सनातन संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और भारत के गौरवशाली इतिहास पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद रामशकल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं एमईआईएल के परियोजना प्रमुख आनंद कुमार सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष के. पी. सिंह तथा एनसीएल खड़िया के महाप्रबंधक के. डी. जैन प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। ऊर्जाचल जन कल्याण समिति के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के सनातन धर्मावलंबी भी आयोजन को सफल बनाने में पूरे समर्पण और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


Post a Comment