Top News

यह सरकार पूरी तरह से किसानों की विरोधी है _संदीप मिश्र

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र 

 गैलन में डीजल की मांग से शुरू हुआ यह विरोध अब सरकार की किसान नीति पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। क्या किसानों की मांगें मानी जाएंगी या आंदोलन और उग्र होगा, इस पर सबकी नजर बनी हुई है। 




एंकर .. खेतों की लड़ाई अब सड़क पर आ गई है। गैलन में डीजल देने की मांग को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने रामगढ़-रावटसगंज स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा— 'यह सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है।' आखिर क्यों सड़क पर उतरे किसान, देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।"


वीओ-1 रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हुई। देखते ही देखते किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसानों ने हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और रामगढ़-रावटसगंज मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर ट्रैक्टर, बाइक और वाहनों की लंबी कतारें दिखाई देने लगीं।


वीओ-2 प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संदीप मिश्रा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि किसान खेती के लिए डीजल पर निर्भर हैं, लेकिन उन्हें गैलन और जर्किन में डीजल नहीं दिया जा रहा है। इससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है और किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं विजयगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने एकजुट होकर सरकार से तत्काल व्यवस्था बदलने की मांग की। किसानों का कहना है कि अगर खेत तक मशीनें और डीजल नहीं पहुंचेगा तो खेती कैसे होगी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।


किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने बताया कि"यह सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। किसानों को उनके गैलन में डीजल नहीं दिया जा रहा है। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो यह आंदोलन पूरे जिले में फैलाया जाएगा।" आज के कार्यक्रम विजेन्दर पटेल राजू मौर्य दिनेश पटेल  धीरज कनौजिया राकेश पाण्डेय प्रमोद धागर जितेन्द्र लाकडा आकाश चौहान सत्रुधन बिन्द सन्जय बियार मगरु मौर्य विजय विक्की पटेल सुजीत सुभम सिह व सैकड़ों किसान मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume