Top News

सरकारी बांध की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर थाने से लेकर तहसील का चक्कर काट रहा युवक,नही हो रही कोई सुनवाई*

 

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ 


*शिकायतकर्ता का आरोप लेखपाल लगा रहे गलत आख्या रिपोर्ट,लेखपाल की भूमिका संदिग्ध*










खलियारी सोनभद्र । रायपुर थाना क्षेत्र के पड़_री में दबंगों द्वारा सरकारी बांध की भूमि पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण करने का मामला प्रकाश में आया है जिसमे लेखपाल के सह पर अतिक्रमण होने का आरोप लगाया जा रहा है शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरे द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस से लेकर थाना दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र देकर सरकारी बांध पर अतिक्रमण की शिकायत की थी लेकिन बार बार लेखपाल द्वारा विपक्षी से पैसे लेकर गलत आख्या लगाई जा रही है जिससे गांव में विवाद की स्थिति बनी हुई है।

      जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के पड़_री गांव में सरकारी बांध पर गांव के ही सुनील , प्रमोद पुत्रगण राम दुलारे व सुशील पुत्र परशुराम ने अवैध ढंग से कब्जा कर लिया है। इस मामले को लेकर अंगद कुमार यादव ने कई बार थाना दिवस में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की लेकिन लेखपाल द्वारा गलत आख्या रिपोर्ट लगाकर लगातार शासन प्रशासन को गुमराह करते रहे फिर शिकायत कर्ता ने बांध की खतौनी और नक्शा सहित राबर्ट्सगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी कई बार शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की लेकिन संबंधित विभाग द्वारा लेखपाल पर ही भरोसा करते हुए जांच सौंपी फिर वही पुराना राग हमेशा की तरह गलत आख्या रिपोर्ट लगाकर मामले को दबा दिया जा रहा है।



     इस मामले में जो आख्या लगाई जा रही है उसमे लेखपाल का कहना है राजस्व अभिलेख में बांध अंकित नहीं है जबकि नक्शा में साफ देखा जा सकता है कि राजस्व अभिलेख में बांध अंकित है ऐसे में शिकायत कर्ता ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पूरे मामले की जांच सदर तहसीलदार से करवाकर बांध की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने व संबंधित लेखपाल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume