Top News

जिला प्रभारी मंत्री से सीएचसी दौरा में कई वर्षों से बन्द आयुष विभाग , बाहरी दवा, बाहरी जांच, निजी प्रैक्टिस पर उठे सवाल जिला प्रभारी मंत्री से सीएचसी दौरा में कई वर्षों से बन्द आयुष विभाग , बाहरी दवा, बाहरी जांच, निजी प्रैक्टिस पर उठे सवाल जिला प्रभारी मंत्री से सीएचसी दौरा में कई वर्षों से बन्द आयुष विभाग , बाहरी दवा, बाहरी जांच, निजी प्रैक्टिस पर उठे सवाल , , ,

         पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता        





                                                                                      ,   दुद्धी सोनभद्र सैकड़ो गांव के स्वास्थ्य सुविधा का आधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ,जो चार प्रांतों से घिरा है पर जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा , जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता आदि संग अस्पताल दल बल के साथ अचानक पहुंचे । अस्पताल पहुंचने के उपरांत बंद पड़े टीकाकरण केंद्र , इमरजेंसी के दुर्व्यवस्था , वार्डो में बीना चादर के बिस्तर पर मरीजों को देख हैरान थे। कई मरीजों से जन सुविधाओं का हाल भी पूछा  । तत्पश्चात ऊपरी तल पहुंचे जहां की स्थिति ठीक नहीं थीं । साफ सफाई की व्यवस्था , इमरजेंसी का रखरखाव, वार्ड में मरीजों को बेड पर चादर नहीं होने आदि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक शाह आलम अंसारी से नाराजगी जाहिर किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं कृष्ण कुमार अग्रहरी ने जहां आयुष विभाग में विगत कई वर्षों से दवा के अभाव में बन्द मृतप्राय पड़े व्यवस्थाओं, दवाईयों की शून्यता को लेकर यक्ष प्रश्न खड़ा किया तो भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने प्रभारी मंत्री से बाहरी दवा, बाहरी जांच, निजी प्रैक्टिस पर गंभीर सवाल किए और सैकड़ो गांव का प्रमुख अस्पताल होने के नाते दुर्व्यवस्थाओं की पोल खोली । चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन ने अस्पतालों में चिकित्सकों व स्टाफ की कमी पूर्ण करने एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने भी अस्पताल की व्यवस्था पर रोष प्रकट करते हुए अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था आदि की व्यवस्था पूर्ण कराए जाने का आग्रह किया । साथ में पूर्व भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडे, उप जिला अधिकारी दुद्धी रवि पासवान , पुलिस क्षेत्राधिकारी  दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी बीपी एम संदीप सिंह आदि मौजूद रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume