Top News

जनशिकायतों की सुनवाई में अब नहीं चलेगी लापरवाही, प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन समीक्षा करेंगे जिलाधिकारी

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

*अनुपस्थित या शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का वेतन होगा अवरुद्ध*






जनपद में जनसुनवाई व्यवस्था को पूरी तरह जवाबदेह एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने निर्देश जारी किया हैं। उन्होंने कहा है कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता, विलंब अथवा लापरवाही अब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय, विकास खण्ड, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं अन्य संबंधित कार्यालयों में प्राप्त जनशिकायतों का उसी समय प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस पूरी व्यवस्था की स्वयं जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से प्रतिदिन ऑनलाइन निगरानी एवं समीक्षा करेंगे।

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय पर अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा है कि ऑनलाइन समीक्षा के दौरान यदि कोई अधिकारी अनुपस्थित पाया जाता है अथवा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, उदासीनता या अनावश्यक विलंब करता है तो वेतन अवरुद्ध करने के साथ ही प्रशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है कि आम नागरिकों को उनकी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि प्रत्येक शिकायत का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध ढंग से किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume