Top News

धर्मेंद्र प्रधान के स्थिति पर आदि कांग्रेस उत्तरी सड़क पर _________________

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 






जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में आज सोनभद्र के कांग्रेस जनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्थिफे की मांग को लेकर सड़क पर पैदल मार्च किया धर्मेंद्र प्रधान के प्रतीकात्मक पुतले को लेकर कांग्रेस जन जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए स्वर्ण जयंती चौक जा रहे थे रास्ते में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए युथ कांग्रेस के महासचिव रोहिल मिश्रा और मृदुल मिश्रा से जबरदस्ती पुतले को छीन लिया लेकिन कांग्रेस जनों का हौसला कम नहीं हुआ वह आगे बढ़ते रहे और स्वर्ण जयंती चौक पहुंचे । पूरी सड़क धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के नारों से गुज रही थी सोनभद्र नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर चौक पर एक सभा करके मार्च का समापन किया गया मीडिया को दिए बयान में जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की लोकतंत्र विरोधी सरकार संसद के विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को घसीट कर गिरफ्तार कर रही है साथ ही प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को भी पलपूर्वक गिरफ्तार किया जा रहा है जो लोकतंत्र नहीं तानाशाही दिखती है एक तरफ जहां राहुल गांधी जी छात्रों और नौजवानों पर हुई बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज का विरोध कर रहे थे संसद में चर्चा की मांग कर रहे थे वहीं भाजपा की सरकार छात्रों के आंदोलन को दमन पूर्वक कुचलना चाहती है पूर्व पीसीसी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को घोर महंगाई और अंधेरे में धकेल दिया है देश का हर तबका इस सरकार से त्रस्त हो चुका है और इस सरकार को बदलना चाहता है । पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने वाली भाजपा की सरकार लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रही है देश के छात्र और नौजवान इस सरकार को हर हाल में सबक सिखाएंगे हम सब एक स्वर से देश के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा चाहते हैं ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे ।महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि देश की महिलाओं के साथ भाजपा की सरकार अत्याचार कर रही है झूठे वादे कर रही है बड़ी संख्या में महिलाओं को आगे आना चाहिए अपने न्याय और अधिकार की बात करनी चाहिए । यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि छात्रों और युवाओं की लड़ाई हम सब देश के नेता राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे और छात्रों को उनका हक और अधिकार दिला कर रहेंगे । पैदल मार्च में जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान जिला उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव वरिष्ठ नेता जगदीश मिश्रा गोपाल स्वरूप पाठक पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा आरटीआई के जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा ओबरा के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ प्रजापति पीसीसी सदस्य राजबली पांडे शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल त्रिपाठी पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हिमाचल साहनी जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव दयाशंकर पांडे जिला सचिव आशीष सिंह जिला महासचिव बाबूलाल पनिका जिला सचिव शेखर शरण सिंह जिला सचिव शीतला सिंह पटेल यूथ कांग्रेस के मृदुल मिश्रा शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप चौबे जयशंकर भारद्वाज चतरा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील मिश्रा शहर उपाध्यक्ष प्रांजल श्रीवास्तव शाहिद कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल है।


अध्यक्ष 

रामराज सिंह गोड

जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume