Top News

कंपनी के करिंदा के रुप में सोनभद्र प्रशासन कर रहा काम _ संदीप मिश्रा

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सोनभद्र। ससनई  के ग्रामीण पहुंचे जिला अधिकारीकार्यालय मामले का गंभीरता नहीं लिए जिलाधिकारी वहीं 

 किसान नौजवान' संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने जिलाधिकारी चर्चित सिंह गौड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन वनाधिकार पट्टाधारकों को पूर्व में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत भूमि का अधिकार दिया गया था, उन्हें अब कंपनी स्थापित कराने के उद्देश्य से नोटिस जारी किए जा रहे हैं।





संदीप मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन कंपनी के हित में कार्य कर रहा है और वनवासियों एवं आदिवासी परिवारों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून के तहत दिए गए पट्टों को निरस्त करने या लोगों को उनकी भूमि से बेदखल करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


इस दौरान ग्रामीण कन्हैयालाल चेरो ने कहा कि "हम अपनी पट्टे की जमीन किसी भी कीमत पर कंपनी को नहीं देंगे। चाहे हमारी जान ही क्यों न चली जाए, लेकिन अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे।"


वहीं ज्ञानमती देवी ने भी कहा कि "हम लोग किसी भी हाल में अपनी जमीन कंपनी को नहीं देंगे। भले ही जिलाधिकारी नोटिस जारी करते रहें, लेकिन हम इसका विरोध करेंगे और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"


संदीप मिश्रा ने कहा कि संघर्ष मोर्चा लंबे समय से "पेड़ है तो प्राण है" अभियान के माध्यम से जंगल, पर्यावरण और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन चला रहा है। यदि कंपनी लगाने के नाम पर वनाधिकार पट्टाधारकों और ग्रामीणों के अधिकारों का हनन किया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। आज के कार्यक्रम में कन्हैया चेरो विजय चेरो ज्ञानमति राजेश चेरो दिनेश चेरो विन्दू खरवार मुखलाल चेरो व उमाशंकर यादव राजू पासवान सैकड़ों आदिवासी परिवारि जन उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume