Top News

झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 

महुली (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ टोला बगबियानी में गुरुवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रजनि कांत (25) पुत्र स्वर्गीय अश्विनी कुमार निवासी पतरिहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। नजदीक जाकर पहचान करने पर पता चला कि शव रजनि कांत का है। सूचना तत्काल विंढमगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।



प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के सिर के पिछले हिस्से तथा गर्दन पर धारदार हथियार से गंभीर वार किए गए थे, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बताया जाता है कि रजनि कांत ने पॉलिटेक्निक की पढ़ाई की थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। करीब एक वर्ष पूर्व उसके पिता अश्विनी कुमार का बीमारी के कारण निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई थी। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा 


हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume