Top News

रामनगर दुद्धी की धमाकेदार जीत, चौकों-छक्कों की बरसात के बीच दर्शकों ने लिया रोमांच का भरपूर आनंद।

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 

 पकरी की टीम को हराकर आरसीसी रामनगर की टीम क्वार्टर फाइनल में की प्रवेश,




महुली(सोनभद्र)। दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली स्थित श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन रविवार की रात खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। तीनों मैचों में जोरदार टक्कर देखने को मिली, आरसीसी रामनगर दुद्धी एवं पकरी के बीच खेला गया जहां

 मुकाबले में आरसीसी रामनगर दुद्धी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पकरी की टीम रामनगर के गेंदबाजों के सामने टिक न सकी और 47 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें आरसीसी के गेंदबाज अनमोल ने 03 विकेट और आशीष सिंह ने 02विकेट हासिल किया, रामनगर ने 47 रन की बड़ी जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल का टिकट बुक कराया । हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले आर्यन जायसवाल ने 4 विकेट लेने के साथ 6 गेंदों पर 20 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व फुटबॉल कप्तान राजनाथ गोस्वामी से प्राप्त किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume