Top News

'ग्लोबल शिक्षा रत्न सम्मान' से सम्मानित हुए डॉ. अमर सिंह

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 




दुद्धी,सोनभद्र। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजकीय हाई स्कूल, बहेराडोल दुद्धी सोनभद्र के प्रधानाचार्य डॉ. अमर सिंह को "ग्लोबल शिक्षा रत्न सम्मान" से सम्मानित किये गए,यह प्रतिष्ठित सम्मान 27 जून 2026 को देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।

डॉ. अमर सिंह को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण के निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

इस उपलब्धि से दुद्धी एवं सोनभद्र जनपद में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने डॉ. अमर सिंह को इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume