पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
आज किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मण्डल मोर्चा संयोजक के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला और मोर्चा संयोजक ने जिलाधिकारी से वार्ता में कहा कि एक एक रोजगार सेवक हमारे परिवार के सदस्य हैं साथ ही आपके संस्था के सहयोगी है ग्राम पन्चायत में होने वाले विकास कार्यो की रीढ़ है ऐसे होनहार लोगों में से एक बेलहत्थी ग्राम पन्चायत के रोजगार सेवक स्वर्गिय ओमप्रकाश म्योरपुर ब्लाक जिनकी मृत्यु 27 मयी को हो गयी उन्हे तत्काल आर्थिक मदत दी जाय जिससे की इस पीड़ित परिवार को सम्बल मिल सके साथ ही सभी मनरेगा कर्मचारी लोगों का मानदेय जल्द रिलिज किया जाय
साथ जी मोर्चा संयोजक ने जल संचय पर व पर्यावरण पर जिलाधिकारी जी को सुझाव दिया कि जनपद में मनरेगा द्वारा बने सभी तालाबों का गहरीकरण मशीनों द्वारा डेढ़ से दो मिटर जल्द कराया जाय व पर्यावरण के सरक्षण हेतु मोर्चा संयोजक ने कहा कि सभी मैदानी क्षेत्र की ग्राम पन्चायतो में फलदार वृक्ष आम अमरुद आंवला व कटहल लगवाया जाय तथा पहाड़ी ग्राम पन्चायत के अन्दर औषधीय वृक्ष चिरौजी (पियार) तेनु महुआ व हर्रा बहेरा आदि लगावाए जाय
आज के कार्यक्रम में आकाश चौहान सत्रुधन बिन्द सुरज कनौजिया दिनेश चेरो सत्यम पाण्डेय सन्तोष चेरो विजय चौहान रहे।

Post a Comment