Top News

रेलवे की खुदाई से पेयजल संकट, जनजीवन प्रभावित; सैकड़ों क्षेत्रवासियों का तहसील पर प्रदर्शन, प्रशासन हरकत में*

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 




चोपन/सोनभद्र। प्रीतनगर चोपन में रेलवे विभाग द्वारा लोक निर्माण विभाग (PWD) सड़क के किनारे की गई खुदाई, पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने तथा स्थानीय लोगों को हो रही गंभीर समस्याओं के विरोध में सोमवार को सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने एकत्र होकर उप जिलाधिकारी ओबरा के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार ओबरा को सौंपा।क्षेत्रवासियों ने बताया कि खुदाई के कारण पेयजल पाइपलाइन टूट गई है, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। घरों एवं दुकानों के सामने खोदे गए गहरे गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई स्थानों पर टिन-शेड एवं अन्य अस्थायी संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा है।ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, व्यापारी, मजदूर, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल राहत एवं सुरक्षा संबंधी कदम उठाए जाएं।मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार ओबरा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए PWD के संबंधित अधिकारियों, क्षेत्रीय लेखपाल एवं नगर पंचायत चोपन के अधिशासी अधिकारी को आवश्यक जांच एवं उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।इस दौरान सेवा ही संकल्प के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश केशरी ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि प्रीतनगर के रहवासियों का दर्द उनका अपना दर्द है। उन्होंने प्रशासन, रेलवे विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गरीब एवं मेहनतकश परिवारों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े इस गंभीर जनहित के मुद्दे का शीघ्र समाधान होना चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी सोनभद्र एवं जिला प्रशासन से भी मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है, ताकि पेयजल आपूर्ति बहाल हो सके, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यह केवल स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों के जीवन एवं दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ा गंभीर जनहित का विषय है।क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन, रेलवे विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से समस्या का शीघ्र एवं स्थायी समाधान कराया जाएगा।हम सब गरीब एवं मेहनतकश परिवार हैं। वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। रेलवे विभाग की इस कार्रवाई से हमारे सामने पेयजल, आवागमन और सुरक्षा का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। कृपया हमारी समस्याओं का संज्ञान लेकर तत्काल राहत दिलाई जाए तथा गरीब परिवारों के हितों की रक्षा की जाए।क्षेत्रवासी क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी सोनभद्र, रेलवे विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर समस्या के शीघ्र एवं स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि सैकड़ों परिवारों को राहत मिल सके और सामान्य जनजीवन बहाल हो सके।मौके पर ज्ञापन के दौरान सैंकड़ो की सख्या में रहवासी  उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume