पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ
सोनभद्र थाना ओबरा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-113/2026, धारा 69, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस* से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल यादव पुत्र चन्द्रमणि यादव निवासी ग्राम बर्दिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को दिनांक 8/6/ 2026 को समय लगभग 05:30 बजे बग्घा नाला स्थित जिला पंचायत बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 21.05.2026 को वादिनी द्वारा थाना ओबरा पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त द्वारा उसे विवाह का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया गया तथा शादी का विश्वास दिलाकर शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। बाद में विवाह करने से इंकार करते हुए गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना एवं अभियुक्त की तलाश के दौरान थाना ओबरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
राहुल यादव पुत्र चन्द्रमणि यादव, निवासी ग्राम बर्दिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 19 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 राम सिंह यादव, थाना ओबरा,का0 प्रवीण कुमार राय, सोनभद्र पुलिस महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशील एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रतिबद्ध है ।

Post a Comment