पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता
थाने गये शिकायत करने तो जान से हाथ धोना पड़ेगा की दी धमकी
सोनभद्र।स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पंप संचालक राज गौरव यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी लिलासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात करीब 11 बजे वह अपने भाई सर्वजीत यादव के साथ गौरव फिलिंग स्टेशन पर मौजूद थे। इसी दौरान अखिलेश गुप्ता निवासी करकच्छी, थाना बभनी पेट्रोल भरवाने पहुंचे। उस समय बिजली न होने के कारण नोजलमैन ने बिजली आने पर पेट्रोल देने की बात कही। कुछ देर बाद बिजली आने पर उनकी बाइक में सौ रुपये का पेट्रोल डाला गया। आरोप है कि पेट्रोल भरवाने के बाद अखिलेश गुप्ता नोजलमैन से विवाद करने लगे, जिन्हें समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया गया। इसके कुछ समय बाद वह अपने साथियों के साथ दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे। तहरीर के अनुसार सभी एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे, जिससे सर्वजीत यादव के हाथ में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उनका रेडमी का मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते समय आरोपियों ने घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।घण्टों चले इस तांडव के बाद मौके से आरोपी फरार हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आरोपियों की पहचान कर धर पकड़ शुरू कर दी।पुलिस ने चार आरोपीयों को गिरफ्तार भी कर लिया।मामले में पुलिस ने एक स्कार्पियो वाहन भी सीज कर कार्यवाही किया है।थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अखिलेश कुमार गुप्ता पुत्र रामेश्वर प्रसाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी करकच्छी, थाना बभनी, सोनभद्र,मुकुंद लाल पुत्र जोखन सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी धनखोर, थाना म्योरपुर, सोनभद्र ,नीरज मौर्य पुत्र नंद किशोर मौर्य, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बहुआरा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र,अरविंद मौर्य पुत्र राम प्रसाद मौर्य, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम छिबही, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्रको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment