Top News

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र 

हीट वेव से सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया कमलेश कुमार।

सोनभद्र, नगवा। एक्शन एड  के सहयोग से जनपद सोनभद्र के विकास खण्ड नगवा के आदिवासी ग्राम बाराडॉड़ में “हीट वेव के प्रभाव से सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानवाधिकार रक्षक कमलेश कुमार ने ग्रामीण मजदूरों, किसानों एवं श्रमिकों को बढ़ते जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) और उसके श्रमिकों के जीवन एवं आजीविका पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।



प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि बढ़ते तापमान, अनियमित वर्षा, सूखा, लू एवं अन्य प्राकृतिक आपदाएं श्रमिकों और गरीब समुदायों के जीवन को सबसे अधिक प्रभावित कर रही हैं। कमलेश कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन केवल पर्यावरण का विषय नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एवं आर्थिक न्याय का भी प्रश्न है। इसलिए क्लाइमेट जस्टिस (जलवायु न्याय) की अवधारणा के तहत यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि जलवायु संकट का सबसे अधिक प्रभाव झेलने वाले श्रमिकों, आदिवासियों एवं वंचित समुदायों को संरक्षण, संसाधन और अधिकार प्राप्त हों।

कार्यक्रम में हीट वेव के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों जैसे पर्याप्त पानी पीना, धूप में कार्य करते समय सिर को ढकना, दोपहर के समय अनावश्यक श्रम से बचना, ओआरएस का सेवन करना तथा लू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लेने के बारे में जानकारी दी गई।

इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। श्रमिकों को ई-श्रम पंजीकरण, निर्माण श्रमिक पंजीकरण, मातृत्व सहायता, शिक्षा सहायता, दुर्घटना सहायता, पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु जागरूकप्रतिभागियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया गया।

ग्रामीणों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन और श्रमिक अधिकारों से जुड़ी ऐसी जानकारी गांव स्तर तक पहुंचना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने हीट वेव से बचाव के उपायों को अपनाने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume