Top News

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 




दुद्धी, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बीजपुर में दर्ज हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त लाला भैया उर्फ लाले पनिका निवासी सिसवाँ झापर, थाना बभनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर बकरिहवाँ-चेतवा मार्ग पर चेतवा मोड़ से लगभग 300 मीटर पहले गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP64 AC 3775 भी बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका मृतका के साथ प्रेम प्रसंग था। मृतका उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। इसी कारण उसने उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी।

गिरफ्तारी करने वाले टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, सिंह हेड कांस्टेबल, भानू प्रताप यादव, कांस्टेबल राहुल गौड़ शामिल रहे । 

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume