>पतंजलि योग समिति सोनभद्र 5 जुलाई को राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी का करेगी सम्मान
- योग के प्रति निष्ठावान लोगों को भी किया जाएगा सम्मानित: रवि प्रकाश त्रिपाठी -
मारवाड़ी धर्मशाला, रॉबर्ट्सगंज में प्रातःकालीन योग कक्षा में प्रातः 5 बजे से 7
बजे के बीच होगा कार्यक्रम
पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र राजेश कुमार पाठक

पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी।
सोनभद्र। योग के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य करते रहने के लिए पतंजलि योग
समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी जी को योग गौरव सम्मान से लखनऊ में सम्मानित किया
गया है। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा आगामी 5 जुलाई को राज्य प्रभारी दुर्गेश
योगी जी का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा योग के प्रति निष्ठावान लोगों को भी
सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम राबर्ट्सगंज नगर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में
प्रातःकालीन योग कक्षा में प्रातः 5 बजे से 7 बजे के बीच होगा। पतंजलि योग परिवार
सोनभद्र के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि पतंजलि योग समिति
राज्य प्रभारी उत्तर प्रदेश पूर्व दुर्गेश योगी जी को योग गौरव सम्मान लखनऊ में
प्राप्त हुआ है। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के सभी संगठनों ने सर्व सम्मति से यह
निर्णय लिया है कि भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी भगवान सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति
में व सोनभद्र जनपद के कुशल मार्गदर्शक ,संयोजक, संरक्षक के मार्गदर्शन में राज्य
प्रभारी दुर्गेश योगी जी का सम्मान समारोह 5 जुलाई 2026 दिन रविवार को प्रातः 5:00
से 7:00 बजे के बीच मारवाड़ी धर्मशाला बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास राबर्ट्सगंज सोनभद्र
में होना सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा योग के प्रति निष्ठावान लोगों को भी
सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने ने राज्य प्रभारी जी के सम्मान समारोह में समय से
उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने का सभी से आग्रह किया है।
Post a Comment