Top News

राष्ट्र वंदन काव्य संध्या एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन 5 जुलाई को

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र राजेश कुमार पाठक 

सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र के संयोजन में करारी शहीद स्थल पर रविवार  पांच जुलाई शाम को राष्ट्र वंदन काव्य संध्या एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें वाराणसी के साहित्यकार सीताराम राय व विक्रांत बनारसी को साहित्य शिरोमणि अलंकरण से विभूषित किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेन्द्र करेंगे। कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान, धर्मेश चौहान, प्रभात सिंह चंदेल, सुशील मिश्रा, अशोक तिवारी, दिलीप सिंह दीपक, सुधाकर पांडेय स्वदेशप्रेम, दिवाकर दिवेदी मेघ का काव्य पाठ व शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। उक्त आशय की जानकारी संस्था प्रमुख एवं कवि  प्रद्युम्न त्रि


पाठी एडवोकेट ने दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume