Top News

दुद्धी क्षेत्र के नवागत पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) विनय प्रभाकर साहनी ने बुधवार को दुद्धी सीओ कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

 

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 





 शासन के निर्देश पर प्रतापगढ़ से स्थानांतरित होकर सोनभद्र आए हैं। वर्ष 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी साहनी ने कार्यभार संभालने के तत्काल बाद मातहतों के साथ बैठक की और क्षेत्र की भौगोलिक व आपराधिक स्थिति की जानकारी ली।

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में नवागत क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी ने कहा कि पीड़ित और फरियादियों को समय से न्याय दिलाना तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, तस्करी और भू-माफियाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मूल रूप से बस्ती जनपद के निवासी और बी.टेक की योग्यता रखने वाले डीएसपी साहनी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम किया जाएगा ताकि आम नागरिक बिना किसी डर के पुलिस तक अपनी बात पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि कोतवाली और थानों में आने वाले हर पीड़ित की सुनवाई सम्मानजनक तरीके से होगी और समयबद्ध जांच कर त्वरित न्याय सुनिश्चित कराया जाएगा। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume