Top News

दुद्धी में बिना पंजीयन संचालित हो रहे दर्जनों कोचिंग सेंटर, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 


- परीक्षा की तैयारी के नाम पर बड़े-बड़े दावे, अभिभावकों से वसूली जा रही भारी-भरकम फीस, जांच की उठी मांग





 दुद्धी कस्बा में और आसपास के क्षेत्रों में बिना पंजीयन के दर्जनों कोचिंग सेंटर संचालित होने का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि कई कोचिंग संस्थान बिना किसी वैधानिक अनुमति के छात्रों को प्रतियोगी एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने के नाम पर आकर्षक विज्ञापन और बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। जिसे लोकल व्हॉट्सऐप और सोशल मीडिया ग्रुप में साफ तौर पर देखा जा सकता है । 

अभिभावकों का कहना है कि बेहतर परिणाम और चयन का भरोसा देकर छात्रों से भारी भरकम रुपये की फीस वसूली जा रही है, लेकिन अधिकांश संस्थानों में न तो मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं और न ही योग्य शिक्षकों की व्यवस्था है। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ उनके भविष्य पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है।

प्रबुद्धजनों का आरोप है कि कई कोचिंग सेंटर निर्धारित मानकों का पालन किए बिना ही संचालित हो रहे हैं। ऐसे में इन संस्थानों की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और शैक्षणिक स्तर की जांच आवश्यक है।

अभिभावकों एवं सामाजिक लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों की जांच कराई जाए। बिना पंजीयन या नियमों के विपरीत संचालित पाए जाने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि छात्रों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो। सोनभद्र के हर ब्लॉक नगवां, चतरा, राबर्ट्सगंज, शाहगंज, घोरावल, चोपन, ओबरा सभी जगहों पे बिना मानक के कोचिंग, आवासीय विद्यालय, बिना मान्यता के संचालित विद्यालय चल रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume