Top News

विद्युत विभाग की चेतावनी :बरसात के समय विद्युत पोल से बनाए दूरी–तीर्थराज


 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 





 सोनभद्र (दुद्धी)बरसात के मौसम में उपभोक्ताओं की आवश्यकता को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा आपूर्ति सुचारू ढंग से की जा रही है।बरसात के दिनों में किसी भी तरह के जान माल का खतरा न हो इसके लिए विद्युत विभाग के एसडीओ तीर्थराज के द्वारा क्षेत्र के लोगो से अपील  किया गया  है कि वे इन दिनों विद्युत पोल,विद्युत लाइन,ट्रांसफार्मर या अन्य वे उपकरण जिनमें विद्युत धारा का परवाह होता हो उससे दूरी बनाए।बारिश के दिनों में करंट उतरने की संभावना रहती है।उन्होंने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की विद्युत से संबंधित समस्या आती है तो वे संबंधित विद्युतकर्मचारी को अवगत कराए ,सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि उपभोक्ताओं के समस्याओं का समाधान तुरंत करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume