Top News

एक माह से ट्रांसफार्मर खराब, बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया सयूस के प्रदेश सचिव के साथ प्रदर्शन-

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र 

चोपन (सोनभद्र)। चोपन विकासखंड के ग्राम पंचायत अगोरी ख़ास के टोला बिजौरा में पिछले एक महीने से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भीषण बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज़ ग्रामीणों ने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया।




ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से पेयजल की समस्या, बच्चों की पढ़ाई, किसानों के कार्य तथा दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।


प्रदर्शन के दौरान समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने कहा कि एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब होना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।


इस प्रदर्शन में प्रदीप यादव, शुभम्, माले, भोलानाथ, भोला, लीलावती, मुन्नी देवी, मनीष, अनराजी, आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume