पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
आज पेड़ हैं तो प्राण हैं आन्दोलन के तहत जनपद का एक प्रकाश कहे जाने वाले जयप्रकाश जी के निधन पर उनके दाह संस्कार में पहुँच कर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने श्रद्धांजलि अर्पित किया व शोकाकुल परिवार में अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने के उपरांत माई अमिलाधाम परिसर में जयप्रकाश जी की स्मृति में सैकड़ों पेड़ वितरित किये व परिसर में पेड़ लगाया गया संदीप मिश्र ने कहा कि जिस प्रकार उनका जीवन जल जंगल जमीन व पेड़ पानी पहाड़ के सरक्षण में बिता व आज पूरा आदिवासी परिवारि जन शोक मना रहा है क्योंकि उन्होंने सदैव ही आदिवासियों को परिवार की तरह माना व उनके सम्वर्धन हेतु कार्य करते रहे
वही अमिलाधाम सेवा समिति के अध्यक्ष नवलेश गोण ने कहा कि वे हम सबके सरक्षक थे उनका जाना हमारे समाज की अपूरणीय क्षति है माई जयप्रकाश जी को अपने श्री चरणों में स्थान दे
वही धाम के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण वादी जी ने कहा कि जयप्रकाश जी हम सबके मसिहा थे आज हम सब दुःखी हैं पर उनकी याद सदैव बनी रहे इसलिए हम सब उनकी स्मृति में पेड लगा रहे हैं
वही राजू पासवान ने कहा कि हमारे अभिभावक थे उनका जाना समाज की बहुत बड़ी व हम सबको वो अनाथ कर गये पर उनकी यादे व उनका योगदान सदैव हमें याद रहेगा
आज के कार्यक्रम में उमेश पासवान कुलदिप पासवान विन्दू खरवार मुखलाल चेरो सत्रुधन बिन्द विजय चौहान दिनेश चेरो व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे


Post a Comment