Top News

नेटवर्क कि समस्या को लेकर अपना दल नेता ने डीएम से की शिकायत, तत्काल जॉच के निर्देश।

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र 

आज दिनांक 9 जुलाई 2026 को अपना दल (एस), सोनभद्र, के जिला मीडिया सचिव व जिला प्रभारी युवा मंच श्री विकास पटेल जी ने अपनी ग्राम पंचायत सरईगढ़ व निकटवर्ती ग्राम पंचायतों में नेटवर्क की गंभीर समस्या को लेकर जनपद सोनभद्र के जिलाधिकारी महोदय श्री चर्चित गौड़ जी से भेंट कर पत्र के माध्यम से अवगत कराया।




अवगत कराते हुए कहा कि, ग्राम पंचायत सरईगढ़ व निकटवर्ती ग्राम पंचायत में नेटवर्क की गंभीर समस्या से छात्र-छात्राओं के शिक्षा, सरकारी कार्य, आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य संबंधित सुविधा व बैंकिंग सेवाएं जैसी महत्वपूर्ण कार्य बाधित होते हैं।

इस गंभीर समस्या को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और ए.डी.ओ. टेलीफोन, भारत संचार निगम लिमिटेड सोनभद्र को संलग्न सहित इस निर्देश के साथ प्रेषित की ग्राम पंचायत से मोबाइल नेटवर्क की  समस्या को जांच करते हुए जांच संख्या आज ही लौटती डाक से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को निर्देश दिया।




Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume