पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
*वृक्ष है धरती के श्रृंगार: रमेश मिश्रा*
करमा,सोनभद्र
स्थानीय विकास खण्ड स्थित कसया खुर्द गांव में हंस वाहिनी इंटर कॉलेज के खेल मैदान परिसर में रविवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश कुमार मिश्रा व मण्डल अध्यक्ष अंकुर सिंह तथा ग्राम प्रधान अध्यक्ष विकास सिंह रहे उपस्थित लोगों ने आम ,अमरूद,अवला,नीबू जैसे फल दार पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ,संतोष कुमार मौर्य,ओमकार तिवारी,प्रभूनारायान मिश्र,वीरेन्द्र सिंह,रामेश्वर दत्त मिश्र, संदीप कुमार मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अन्त में पेड़ सुरक्षा के लिए श्री मिश्र ने उपाय बताया।


Post a Comment