Top News

आकाशीय बिजली से विवाहिता झुलसी, सड़क हादसे में दो घायल

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 






म्योरपुर (सोनभद्र)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के दढ़ियरा गांव के सोढ़ो टोला में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक विवाहिता झूलस गई जबकि देवरी गांव में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। पहली घटना डढियरा गांव के सोढ़ो टोला में घटी जब रविवार की शाम विवाहिता सोनी देवी पत्नी रविशंकर 25 वर्ष अचानक हुई गरज तड़क के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अचेत हो  गयी।घटना के समय वह अपनी ननद फूल कुंवर के साथ खेत में बादाम की फसल कोड़ रही थी। इस दौरान उसने छाता लगाया था। अचेत होते ही उसकी ननद ने शोर मचाया तो परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० धर्मराज मौर्या ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं दूसरी घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर देवरी गांव में रविवार देर शाम हुई जब बाइक सवार दो युवक आगे चल रहे दूसरे बाइक सवार के अचानक ब्रेक लगा देने के कारण उसकी बाइक से टकरा गये।हादसे में बाइक सवार बभनी निवासी राज बहादुर 22 वर्ष पुत्र सोहन व बिगन 18 वर्ष पुत्र राधे सिंह घायल हो गये जबकि आगे चल रहे बाइक सवारों को हल्की फुल्की चोटे आई। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां दोनों का उपचार चल रहा है। दोनों बाइक सवार विश्व आदिवासी दिवस पर बबनडीहा गांव में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वापस अपने घर जा रहे थे सभी देवरी गांव के पास हादसे का शिकार हो गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume