Top News

जिलाधिकारी का आदेश भी बेअसर,नगवां ब्लॉक में जिम्मेदार अधिकारी रहे अनुपस्थित*

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्




बीडीओ,एडीओ सहित कई जिम्मेदार मिले नदारत, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सहारे 







वैनी सोनभद्र 


 नगवां ब्लॉक किसके सहारे किसी को पता नहीं  फरियाद सुनाने के लिए भटक रहे लोग   

नगवां ब्लॉक का क्षेत्रफल बहुत वृहद होने के कारण  लोगों को सुबह से ही अपना घर छोड़ के आवश्यक कार्य के लिए ब्लॉक पर आना पड़ता है ब्लॉक पर पहुंचने के बाद पता लगा की पंचायत कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी आए ही नहीं है वहां   कार्यलय में मौजूद रिश्ते पाण्डे  

सन्तोष कुमार उदय के ही सहारे पुरा कार्यालय चल रहा 

फरियादीयो को वहीं लोग आस्वाशन देकर वापस कर देते हैं की साहब नहीं है बाद में आकर मिल लिजिए गा विबस होकर लोगों को वापस जाना पड़ता  इस कार्यालय में न कोई पंचायत मौजूद मिले न ही ए डी ओ रैंक के अधिकारी मिले जबकि ब्लॉक स्तर पर सरकार के द्वारा कई जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति की गई है कि किसी को कोई भी परेशानी ना हो सब की समस्या का समाधान समय से किया जा सके लेकिन नगवां कार्यालय में शनिवार के दिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला जबकि सोनभद्र जिलाधिकारी महोदय के द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि सभी कार्यालय अध्यक्ष या जिम्मेदार अधिकारी अपने कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक जनता दर्शन लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे लेकिन यहां जिलाधिकारी महोदय के आदेश को भी नहीं माना जा रहा।

         जहां प्रदेश सरकार जीरो टार्लेंस की नीति पर काम करने का ढिंढोरा पीट रही है वही शनिवार को नगवा ब्लॉक में एक भी जिम्मेदार अधिकारी का उपस्थित नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है जबकि  जनपद के तेज तर्राक जिलाधिकारी ने शासनादेश जारी कर सभी विकास खंड अधिकारियों को प्रतिदिन जनता दर्शन में जन समस्याओं को सुनने का निर्देश दिया गया था शासनादेश में ये भी साफ शब्दों में कहा गया था कि बीडीओ और एडीओ पंचायत ब्लॉक परिसर में ही रात्रि निवास करेंगे इसके उलट  अधिकारी कार्य कर रहे हैं अब देखना है कि इन लापरवाह   अधिकारियों पर कोई कार्यवाही होती है या ऐसे ही सरकार के नीतियों का खुला उलंघन करने की छूट मिलती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume