पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
सोनभद्र। युवाओं के भविष्य, शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवाल पर भारतीय युवा कांग्रेस, सोनभद्र ने कचहरी तिराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने की।कार्यकर्ताओं ने 20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल तथा बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 चलाने के आदेश के कथित बयान पर आक्रोश जताया। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की मांग की गई।जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि देश का युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। रोजगार और शिक्षा के सवालों का जवाब लाठी-गोली से देना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता है। सरकार को दमन के बजाय संवाद करना चाहिए।प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि युवा शक्ति के सवालों को बल प्रयोग से नहीं दबाया जा सकता। सरकार को युवाओं की आवाज सुननी होगी।पूर्व महासचिव धीरज पाण्डेय ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी सरकार की नीतियों पर सवाल है। जिला महासचिव रोहिल मिश्रा ने कहा कि असहमति को दबाना लोकतांत्रिक नहीं है। शहर अध्यक्ष अनुपम द्विवेदी और शहर कांग्रेस महासचिव प्रांजल श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ देश के भविष्य से खिलवाड़ है।युवा कांग्रेस ने पारदर्शी जांच, जवाबदेही और अमित शाह के इस्तीफे की मांग दोहराई।इस दौरान शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद साद अंसारी, शहर महासचिव कनिष्क भार्गव, पूर्व कांग्रेस नेता सत्येंद्र दुबे, सूर्य प्रकाश, रोहित पाण्डेय, रवि शंकर उपाध्याय, मोहित कुशवाहा, पुनीत कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment