Top News

डूबने से बालिका की हुई मौत

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी 




दुद्धी । दुद्धी कोतवाली के अंतर्गत नवडीहा गाँव में बीडीसी के तालाब में पार्वती कुमारी उम्र 5 वर्ष पुत्री रामदास गोंड मंगलवार की शाम घर से निकली थी जहां वह घूमते घूमते तालाब के पास पहुंच गई तथा नहाने के लिए तालाब में उतरी पानी ज्यादा होने के कारण उसमें डूब गई घर वाले काफी खोजबीन किए मगर पता नहीं चल सका । आज सुबह तालाब में उक्त बालिका का शव उतराया हुआ दिखाई पड़ा । परिजनों ने उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों ने शव का अंतिम क्रिया कर दिया । पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume