Top News

मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए श्रवण सिंह गोंड ने मुख्यमंत्री का जताया आभारसोनभद्र

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 





दुद्धी। तहसील क्षेत्र के जामपानी गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए 25.28 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है। भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा में इस तरह की विद्यालय कहीं नही है। इस विद्यालय के लिए बीते छः माह पूर्व ही संयुक्त अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर प्रस्ताव दिया था। ताकि इस आदिवासी क्षेत्र के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके। विद्यालय करीब 12 से 15 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विद्यालय को आधुनिक और सांकेतिक शिक्षक शैक्षिक परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा यहां प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगा विद्यालय में करीब 1500 विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षिक सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ शारीरिक कौशल संबंधित गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं विकसित की जाएगी। आधुनिक भवन और शैक्षिक संसाधनों के साथ खेल एवं कौशल विकास की सुविधा भी उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। क्षेत्र की ग्रामीण और दुरुस्त इलाकों के विद्यार्थियों के लिए इस स्तर का विद्यालय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे क्षेत्र के विकास बेहतर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume