पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता
दुद्धी। कोतवाली दुद्धी क्षेत्र के मल्देवा गांव में जमीन खाली करने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 351(3) और 324(2) के तहत मुकदमा दर्ज की है।
दर्ज मुकदमा के अनुसार, मल्देवा निवासी करीब 55 वर्षीय विनोद कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 23 अगस्त की सुबह करीब सात बजे वह ठेला लेकर सब्जी बेचने बाजार गया था। इसी दौरान घर पर परिवार के सदस्यों को अकेला पाकर राजेश घुसिया उसके घर पहुंचा और उसके बच्चों से जमीन खाली करने को कहा। आरोप है कि जमीन खाली करने से मना करने पर गाली-गलौज की गई।
तहरीर के मुताबिक, राजेश घुसिया ने फोन कर मनोज आजाद, माइकल घुसिया और संजीव घुसिया को भी बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद चारों ने वहां लगी टाटी-मड़ई तोड़ दी तथा दोबारा टाटी-मड़ई लगाने पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले में विनोद कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment