Top News

*बीआरसी,दुद्धी में आयोजित हुआ "रसोइया सम्मान और कैशलैस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह", अब इलाज के

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 






         23 अगस्त,रविवार को बीआरसी, दुद्धी में शासन की महत्वाकांक्षी योजना निःशुल्क कैशलैस हेल्थ कार्ड द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइया व उनके आश्रित परिवार को 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार हेतु कैशलैस कार्ड का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि कमलेश मोहन (अध्यक्ष,नगर पंचायत दुद्धी) ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइयों के स्वस्थ जीवन का लिए माननीय मुख्यमंत्री जी की यह पहल वास्तव में अत्यंत प्रशंसनीय है।अधिकांश रसोइयों का परिवार गरीबी रेखा के नीचे की श्रेणी में है जिन्हें गंभीर बीमारी के इलाज के लिए महंगे हॉस्पिटल का खर्च वहन करना संभव नहीं है किंतु अब महंगे से महंगे हॉस्पिटल में भी इनका निःशुल्क भर्ती और ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी।विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार गुप्ता (SDM,दुद्धी) ने कहा कि रसोइयों को अब प्राइवेट हॉस्पिटल्स के भारी भरकम बिल की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।किसी भी गंभीर बीमारी जिसके कारण ऑपरेशन या भर्ती की नौबत आए तो यह कैशलैस कार्ड निःशुल्क सुविधा प्रदान करेगा।अंत में सबका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रेम शंकर राम (खण्ड शिक्षा अधिकारी,दुद्धी) ने कहा कि सभी शिक्षकों से अपेक्षा है कि आपके विद्यालय में कोई भी रसोइया इस कैशलैस योजना से वंचित न रहने पाए।यदि कोई अभी तक छूटा हो तो शिक्षकगण तत्काल उन्हें ऑनलाइन इस सुविधा से जोड़ने का कार्य करें।साथ ही शासन स्तर से अब रसोइयों के मानदेय में भी वृद्धि करते हुए अब 3000/- रु प्रति माह की घोषणा हो चुकी है।इस कार्यक्रम में  ब्लॉक दुद्धी से भारी संख्या में रसोइयां पहुंची थीं।वहीं ब्लॉक दुद्धी के दिवंगत शिक्षक स्व0 गोपाल गुप्ता की धर्मपत्नी वैजयंती देवी ने बीआरसी दुद्धी में शिक्षकों की सुविधा के लिए एक एयर कूलर प्रदान किया।जिसका उद्घाटन विशिष्ट अतिथि श्री अशोक कुमार गुप्ता (उपजिलाधिकारी, दुद्धी) ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन,अवधेश कन्नौजिया,नीरज कुमार,धर्मेंद्र सिंह,जितेंद्र चौबे,भोलानाथ,लोकपति वर्मा ,राजेश झा,प्रवीण द्विवेदी,आशीष सिंह, श्याम सुंदर,योगेंद्र यादव,मनोज जायसवाल, मो इलियास,चंदन सिंह,पीयूष कुमार आदि उपस्थित थे।






Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume