Top News

आइजीआरएस निस्तारण में बड़ी लापरवाही, एडीओ एजी नगवां ने शिकायत कर्ता का फर्जी हस्ताक्षर कर लगाई आख्या*

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र 

मुख्यमंत्री पोर्टल की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़, गवाहों का भी फर्जी हस्ताक्षर







सोनभद्र



वैनी सोनभद्र।  विकास खंड नगवां में मुख्यमंत्री पोर्टल की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ एडीओ एजी शमशेर सिंह द्वारा आईजीआरएस निस्तारण में फर्जीवाड़ा शिकायतकर्ता का फर्जी हस्ताक्षर कर कर दिया मामले का निस्तारण निस्तारण में गवाहों के हस्ताक्षर भी निकले फर्जी गवाह जसवंत ने बताया कि मैने कोई हस्ताक्षर नहीं किया है संबंधित अधिकारी ने मेरा फर्जी हस्ताक्षर कर गुमराह कर रहे हैं।

        आप को बता दें कि शिकायतकर्ता ने आम डीह साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण में अनियमितता और फर्जीवाड़े को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी जिसका संदर्भ संख्या 40020026014586 है इस मामले में जिला कृषि अधिकारी ने नगवां ब्लॉक के एडीओ एजी शमशेर सिंह ने शिकायत कर्ता से सेल फोन बात कर आख्या निस्तारण में फर्जी हस्ताक्षर कर मामले का निस्तारण कर दिया और इसमें जो गवाह के नाम दिए गए हैं उनका भी हस्ताक्षर फर्जी है गवाह जसवंत ने किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं करने और किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करने से इंकार किया है ।

       एक बात तो समझ में आ रही है जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा आईजीआरएस निस्तारण में नंबर वन का दर्जा प्राप्त कैसे हो रहा है इसी प्रकार के लापरवाह जांच अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता का ही फर्जी हस्ताक्षर कर मामले का निस्तारण कर जिलाधिकारी की नजर में अच्छा बनने का प्रयास कर रहे हैं जिससे मुख्यमंत्री पोर्टल की गुणवत्ता और उसकी पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं इसी प्रकार अगर चलता रहा तो मुख्यमंत्री पोर्टल का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा।

        शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी एडीओ एजी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी आईजीआरएस निस्तारण में शिकायतकर्ता का फर्जी हस्ताक्षर कर मामले का निस्तारण न कर सके और अन्य अधिकारियों में एक सकारात्मक संदेश भी जाय की मुख्यमंत्री पोर्टल की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करना एक अपराध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume