पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
Baradad से 80 और नगवां से 115गांवों में पहुंचता है नल का पानी
खलियारी सोनभद्र
जल जीवन मिशन के तहत गांव गांव नल से पानी पहुंचाने कि व्यवस्था बिजली विभाग बिल के भुगतान में उलझ गई है। नगवां विकास खंड के 195गांवों कि पेयजल आपूर्ति baradad और नगवां फिडर कि बिजली रविवार आठ बजे से बंद है। बिजली विभाग का कहना है कि जल जीवन मिशन कि कार्यदाई संस्था कि ओर से बकाया बिल जमा नहीं किया गया, इसलिए आपूर्ति रोकी गई। दुसरी ओर जल जीवन मिशन ने संस्था को जल्द भुगतान का निर्देश देने कि बात कही है। इस खींचतान के बीच सीधा असर उन गांवों पर पड़ने कि कि आशंका है जहां जल से नल पहुंचाने कि व्यवस्था इसी फीडर पर है। बिल का विवाद सुलझने तक 195 गांव क्या करे। जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीणों का नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है लेकिन बिजली बिल को भुगतान में हुई देरी ने उसी व्यवस्था कि निरंतरता पर सवाल खड़ा किया है विभागीय स्तर पर बिल जमा करने के निर्देश और भुगतान प्रक्रिया शुरू होने कि बात कही जा रही है, लेकिन धरातल पर फीडर बंद है।baradad, नगवां, और चतरा फीडर कि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। राजेश कुमार गुप्ता अधिशाषी अभियंता ने कहा कि baradad, नगवां, और चतरा फीडर कि नल जल योजनाओं का काम करने वाली कार्यदाई संस्था पुगलिया लिमिटेड के बिजली का बकाया बिल जल्द करने का निर्देश किया गया है।
ओमप्रकाश गुप्ता अधिशाषी अभियंता ने बताया कि विद्युत वितरण खंड ने बताया कि baradad, नगवां, और धुंधरौल फीडर का बिजली बिल कार्यदाई संस्था द्वारा जमा नहीं किया जा रहा था, इसी कारण बिजली आपूर्ति बंद कि गई थी।



Post a Comment